Home जालंधर फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर ग्रामीण के फिल्लौर में आज दुकाने खली करने को लेकर दुकानदारों ने रोष दिखले हुए प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर में रेलवे लाइन के पास कलसी नगर बाजार को खाली करवाने के नोटिस के विरोध में दुकानदारों ने आज धरना प्रदर्शन किया।

पीड़ित दुकानदारों का कहना हैं कि उन्हें यहां दुकान करते हुए 25 से 30 साल हो गए हैं, लेकिन कभी परेशानी नहीं हुई। लेकिन अब अचानक प्रशासन ने उन्हें 2 से 3 दिन में सामान उठाने और जगह खाली करने का निर्देश जारी किए हैं। जिससे इलाके के सभी दुकानदार चिंतित और परशान हैंऔर उसी के चलते उन्होंने आज धरना लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि यह जगह पीडब्ल्यूडी, एनएचआई और रेलवे की है और काफी सालों से यहां पर दुकानें बनी हैं और वे काम कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें यहां से हटाने की बात की जा रही है, वे अपनी दुकानें लेकर कहां जाएंगे।

दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दो से तीन दिनों तक दुकाने खाली करने के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया कि इस इलाके की इमारतों को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि अगर प्रशासन यहां कुछ बनाना चाहता है तो उनको दूसरी जगह दुकानें बनाकर दी जाएं। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि रोडवेज के यहां अधिकारी आए और उन्हें जगह खाली करने के निर्देश देकर चले गए। उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया, ऐसे में वह इतनी जल्दी घरों को छोड़कर यहां से कहां चले जाएं।

 

 

You may also like

Leave a Comment