Home जालंधर जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक युवक गंभीर घायल

जालंधर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक युवक गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर शहर के बस स्टैंड के फ्लाईओवर के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां डिवाइड से टकराने के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही घायल व्यक्ति की पहचान हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सतलुज चौक के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सड़क हादसे में घायल मरीज को उपचार के लिए एबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया है। घटना में एक ही व्यक्ति घायल हुआ है।

पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बाइक सवार की पोल से टक्कर हुई थी या किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment