Home विदेश कोलंबिया में दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का विमान, टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ विमान, 66 की मौत

कोलंबिया में दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का विमान, टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ विमान, 66 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

बोगोटा: कोलंबिया में बीते दिन सोमवार को एक वायुसेना का विमान भयानक हादसे का शिकार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में कोलंबियाई एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा घायल हो गए। जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय विमान में 125 लोग सवार थे। रॉयटर्स के मुताबिक कोलंबियाई वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। विमान पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में क्रैश हुआ है। इस भयानक हादसे पर रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान दुर्घटना के समय रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment