Home क्राईम जालंधर के बस्ती शेख में प्राइवेट पार्ट पर नशे का इंजेक्शन लगाता दिखा युवक, लोगों ने बनाई Video

जालंधर के बस्ती शेख में प्राइवेट पार्ट पर नशे का इंजेक्शन लगाता दिखा युवक, लोगों ने बनाई Video

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में नशे का दानव पूरी तरह पैर पसारता चला जा रहा है, शहर के हर गली- मोहल्ले में युवाओं में बढ़ती नशे की आदत इस बात का जीता जागता उद्धरण है। ताजा मामला जालंधर के बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड से सामने आया है जहां कुछ युवक सरेआम नशे के टीके लगाते दिखे। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा है कि एक 30 से 35 साल के बीच का युवक कमरे के अंदर आता है और इंजेक्शन में चिट्टा (हेरोइन) भर कर अपने प्राइवेट पार्ट पर लगा लेता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त युवक कमरे में आकर इंजेक्शन भरता है और अपने लोअर को ढीला कर अपने प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगा लेता है। युवक करीब 1 मिनट तक धीरे-धीरे नशा इंजेक्ट करता है। इसके बाद वह सीधा खड़ा नहीं हो पाता और झूमने लगता है। जिसके बाद युवक जैसे- तैसे अपने लोअर को सही करता और फिर झूमते हुए वहीं पर बैठ जाता है। इसके बाद घुटनों के बल बैठ कर अपना एक हाथ सिर पर रख लेता है। इस दौरान सिरिंज उसके हाथ में दिख रहा है। को नहीं फेंकता। नशा करने के दौरान किसी ने युवक का सारा वीडियो बना लिया।

लोगों ने कहा-बस्ती एरिया में बिक रहा नशा


 

स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वेस्ट एरिया में नशे का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम का यहां कोई असर नहीं दिखता है। वीडियो में बताया गया है कि बस्ती शेख स्थित दशहरा ग्राउंड में एक कमरा बना है। इसका इस्तेमाल युवक नशा करने के लिए करते हैं। वीरवार को भी 2 बाइक सवार युवक इसी कमरे में पहुंचे और वहां बैठकर नशा करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

लोगों का आरोप-शिकायतें देने पर भी नहीं होती कार्रवाई

इलाका निवासियों का कहना है कि उन्होंने यहां नशे को लेकर संबंधित थाने के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी हैं। हालांकि, उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिस कारण नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दशहरा ग्राउंड धीरे-धीरे नशे का अड्डा बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

 

 

You may also like

Leave a Comment