Home जालंधर जालंधर सहित पूरे पंजाब में ठंड और कोहरे का सितम जारी, ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की डॉक्टर ने दी सलाह  

जालंधर सहित पूरे पंजाब में ठंड और कोहरे का सितम जारी, ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की डॉक्टर ने दी सलाह  

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर में इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा कर रख दी हैं। सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता है। ठंड का प्रकोप इतना अधिक है कि जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर काफी नीचे पहुंच गया है। सर्द हवाओं और शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जिले में विजिबिलिटी कम होने के चलते सड़क मार्ग और रेल मार्ग भी प्रभावित हो रहा है। इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई देते हैं।

ठंड और कोहरे का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ठंड के कारण अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश, सांस संबंधी बीमारियों, अस्थमा और निमोनिया के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए टैगोर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय महाजन ने बताया कि ठंड के मौसम में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती हैं।

डॉ. विजय ने ठंड और कोहरे के दौरान लोगों को गर्म कपड़े पहन कर, सिर और कान ढककर रखने, ठंडे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल न करने, गर्म पानी और पौष्टिक आहार लेने तथा धूम्रपान से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही सुबह और देर रात घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर पर ही रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि सतर्कता में ही बचाव है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment