

दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में स्थित शिवाजी नगर में बीती देर रात एक बार फिर कुछ हमलावरों ने एक परिवार और मोहल्ले के कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले के कुछ नशा बेचने वालों ने पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक महिला द्वारा मोहल्ले में नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिससे गुस्साए तस्करों ने रंजिश के चलते उक्त महिला के परिवार और मोहल्ले के कुछ लोगों पर बीती देर रात हमला कर दिया। हमले में महिला के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मोहल्ले के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। बीती देर रात हुई इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है।

वहीं हमले की सूचना मिलने पर हलका जालंधर वैस्ट के वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने ने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शीतल अंगुराल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं बीती रात घटना की सूचना पाकर मौके पर पर ए.सी.पी. वैस्ट भी पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और नशा तस्करी से जुड़े विवाद हैं।

बस्ती दानिशमंदा में 2 परिवारों में झड़प, महिला ने एक युवक पर पति को नशा कराने का लगाया आरोप
पंजाब के जालंधर से आए दिन कोई न कोई लड़ाई-झगडे या मारपीट का मामला सामने आ ही जाता है। इसी कड़ी में जालंधर के दानिशमंदा इलाके में दो पक्षों में बहसबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दानिशमंदा में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लगाए नशे के आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी और लड़ाई झगड़ा हुआ।
महिला का आरोप है कि उनकी ही गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाए और खुलेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक, जो खुलेआम नशे का कारोबार करता है। महिला का आरोप है कि उक्त युवक ने उसके पति को भी नशे कि आदत लगा दी। महिला का कहना है कि उक्त युवक नशे के ममलों में जेल भी जा चुका है। लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने उसके पति को भी नशे की लत लगा दी। महिला का कहना है कि उक्त युवक के साथ उसका मामा का बेटा भी इलाके में खुलेआम नशा बेचता है। महिला का कहना है कि घटना वाले दिन उनकी शिकायत पर डीएसपी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर चले गए। लेकिन पुलिस के जाते ही लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के घर पर ईंट- पत्थरों से हमला कर दिया। महिला के अनुसार पथराव की पूरी कैमरों में कैद है।
पीड़िता महिला का कहना है कि वह बच्चों और परिवार की सुरक्षा को काफी डरी हुई है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों और वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
