Wednesday, November 5, 2025
Home जालंधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की टिप्पणी दलित विरोधी, राजनीतिक सांठगांठ का अंदेशा: इंजी. चंदन रखेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की टिप्पणी दलित विरोधी, राजनीतिक सांठगांठ का अंदेशा: इंजी. चंदन रखेजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

 

जालंधर: देश के पूर्व गृह मंत्री और दलित समाज से गहरे संबंध रखने वाले स्व. एस. बूटा सिंह पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं जालंधर केंद्रीय के कार्यकारी मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन राखेजा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस के दलित विरोधी चरित्र को उजागर करता है। इंजी. राखेजा ने कहा कि स्व. स. बूटा सिंह जी न केवल देश के गृह मंत्री रहे, बल्कि दो बार राज्यपाल और सांसद के रूप में भी देश की सेवा की। वे एक सम्मानित, ईमानदार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। इस तरह के बयान से यह साफ होता है कि कांग्रेस दलित समाज को केवल राजनीतिक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है।

 

इसके साथ ही राखेजा ने राजा वड़िंग की इस टिप्पणी को मजहबी सिख और दलित विरोधी बताते हुए इसे तरनतारण उपचुनाव से जोड़कर देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अंदरूनी राजनीतिक सांठगांठ चल रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस, मजहबी सिख भाईचारे का वोट बैंक आम आदमी पार्टी को ट्रांसफर करने की कोशिश कर रही है ताकि तरनतारण उप-चुनाव में किसी तरह राजनीतिक फायदा हासिल किया जा सके लेकिन जन्ता अब पूरी तरह जागरूक है। कांग्रेस को अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसी कारण वह आम आदमी पार्टी के साथ छिपी मिलीभगत कर रही है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और अन्य कई राज्यों की तरह अब पंजाब में भी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ अंदरूनी गठजोड़ करके तुच्छ राजनीति कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी भी अब तरनतारण में अपनी जमीन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि तरनतारण की जन्ता अब इन दोनों पार्टियों को सबक दिखाने के लिए तैयार बैठी है और क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकजुट है।
अंत में मीडिया से बातचीत में इंजी. चंदन राखेजा ने राजा वड़िंग से पूरे दलित समाज से सार्वजनिक माफी मांगने और कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की।

You may also like

Leave a Comment