दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कपूर गांव के पास उस समय सनसनी फ़ैल गई जब नहर में एक लाश तैरती हुई देखी गई। मिली जानकारी के अनुसार कपूर गांव के पास नहर में आसपास के लोगों द्वारा एक लाश तैरती हुई देखी गई। लोगों द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश पानी के तेज बहाव के साथ तैर कर यहां पहुंची है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है।

वहीं नहर में लाश दिखने के बाद आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान के प्रयास पुलिस द्वारा शुरू कर दिए हैं लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पानी में रहने के कारण शव काफी खराब हो गया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। जिसके बाद अब संस्कार भी पुलिस द्वारा कर दिया जाएगा।
थाना पतारा के एसएचओ गुरशरन सिंह ने बताया कि मृतक के हाथ पर राखी थी और कड़ा भी है। शव बिल्कुल पीला पड़ा हुआ है जिसको देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कम से कम 2-3 दिन से नहर के पानी में तैर रहा था। वहीं अब पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर उसे सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। इसके बाद अब शिनाख्त न होने पर टीम द्वारा शव का अंतिम संस्कार भी करवाया जाएगा। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई भी घाव नहीं मिला है। इसलिए अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।