Home Uncategorized ENGLAND में पंजाबी युवती की घर में निर्मम हत्या, तरनतारन की रहने वाली है युवती

ENGLAND में पंजाबी युवती की घर में निर्मम हत्या, तरनतारन की रहने वाली है युवती

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

तरनतारन: इंग्लैंड से एक दुःख खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड में रहने वाली तरनतारन की युवती की उसके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती पर चाकू से 5 बार वार किए हैं। जिसके कारण युवती गंभीर घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। युवती की दर्दनाक मौत की खबर मिलने के बाद से तरनतारन स्थित उसके घर में मातम छाया हुआ है। युवती की पहचान 24 वर्षीय किरनदीप कौर के रूप में हुई है जो लंदन के अक्सब्रिज रोड स्थित घर में रह रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार किरणदीप करीब दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए लंदन गई थीं। जहां उसकी पढ़ाई पूरी होने के बाद उसे वर्क परमिट मिल गया और वह वहीं नौकरी कर रही थी। बताया जा रहा है कि परिवार ने बेटी का भविष्य संवारने के लिए ज़मीन बेचकर उसे इंग्लैंड भेजा। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी विदेश में पढ़ लिख कर अपना सुनेहरा भविष्य बनाएगी और उनका सहारा बनेगी। लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ कर रख दीं।

वहीं लंदन में युवती की हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चाकू लेकर जाता हुआ दिख रहा है। वीडियो युवती के घर के गेट के कैमरे में कैद हुआ। परिजनों के मुताबिक बीते रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर कमरे में घुस गया और मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने जेब से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ 5 वार कर दिए। गंभीर जख्मों के कारण किरनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो चाकू लेकर घर से निकल रहा है।

उधर घटना की सूचना पाकर ब्रिटिश पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि किसी युवक पर हमला करके पुलिस से बचने के लिए युवती के घर पहुंचा था। इंग्लैंड पुलिस के अनुसार आरोपी डेनियल सीन जेम्स (44) को किरणदीप कौर की हत्या और धारदार हथियार रखने के केस में गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment