Home जालंधर जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

हादसे के वक़्त नशे में धुत्त था स्कोडा चालक

जालंधर: जालंधर में सोमवार देर रात श्री गुरु रविदास चौक के पास 2 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि शहर के व्यस्त श्री गुरु रविदास चौक के पास दो गाड़ियां इनोवा और स्कोडा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में इन्नोवा सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल हुए हैं। जबकि दोनों की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।

वहीं घटनास्थल के बाद घायल इनोवा सवार दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। एक्सीडेंट के बाद दोनों घायलों को तुरंत राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कोडा गाड़ी का चालक नशे में धुत्त था और टक्कर के बाद चालक जैसे ही कार से बाहर निकला, वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा और खुद को संभाल नहीं पाया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक स्कोडा कार के ड्राइवर की पहचान दीपक कंडा निवासी अमीरपुर, नकोदर के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस अब घटनास्थल के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गलती किसकी थी।

 

 

You may also like

Leave a Comment