



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर ग्रामीण के अंतर्गत आते नकोदर में आज सुबह भयानक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर के गांव चक वेदल में 2 स्कूल बसें सड़क हादसे का शिकार हो गईं। घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को बसों से बाहर निकालन शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


वहीँ घटना कि सुचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी स्कूली बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, जिससे बच्चों के माता-पिता और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली ।






