Home एजुकेशन PSEB द्वारा किताबों की बिक्री सीधा स्कूल से होने के खिलाफ पंजाब बुक डिस्ट्रीब्यूशन ने जताया विरोध

PSEB द्वारा किताबों की बिक्री सीधा स्कूल से होने के खिलाफ पंजाब बुक डिस्ट्रीब्यूशन ने जताया विरोध

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- उन्हें PSEB के डिपुओं से बिक्री के लिए नहीं मिल रही किताबें

जालंधर: जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में आज पंजाब बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने PSEB द्वारा किताबों की बिक्री सीधा स्कूल से होने के खिलाफ एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का कहना है कि PSEB द्वारा किताबों की बिक्री सीधे हो रही है। जिसके चलते कुछ स्कूल भी बच्चों और उनके अभिभावकों से किताबें स्कूल से ही लेने का दवाब बनाते हैं। जिससे किताब विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हो रहा है और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही एसोसिएशन के सदस्य ने बताया कि जब वह PSEB के डिपुओं से बिक्री के लिए किताबें लेने जाते हैं तो वहां उनको किताबों का पूरा स्टॉक नहीं मिलता। एसोसिएशन ने बताया कि सरकार पहले ही स्पष्ट आदेश जारी कर चुकी है कि किसी भी स्कूल को किसी एक दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद कई स्कूल इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि स्कूल कुछ चुनिंदा दुकानदारों के साथ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जिससे बाकि दुकानदारों को नुकसान हो रहा है और अभिभावकों को भी स्कूल से अधिक कीमतों पर किताबें खरीदनी पड़ रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन ने यह भी कहा कि पंजाब भर में करीब 50 से 60 वर्षो से किताबों का कारोबार करने वाले दुकानदार इस स्थिति से परेशान है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए तो कई छोटे किताब विक्रेताओं का कारोबार बंद होने की नौबत आ सकती है।

एसोसिएशन ने मांग की है कि सभी स्कूल सरकार के आदेशों का पालन करें और अभिभवकों को किसी भी दुकान से अपनी पसंद के अनुसार किताबें खरीदने की पूरी आज़ादी दी जाए। अंत में पंजाब बुक डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने सरकार से अपील की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किताब विक्रेताओं और अभिभावकों दोनों के हितों की रक्षा हो सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment