



दोआबा न्यूज़लाइन


घटना के समय बच्चों को लेने जा रही थीं दोनों स्कूल बसें


जालंधर: जालंधर ग्रामीण के अंतर्गत आते नकोदर में आज सुबह भयानक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नकोदर के गांव चक वेदल में 2 स्कूल बसें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूल बस अनयंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के वक़्त दोनों बसों में बच्चे नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों बसों से ड्राइवरों और कंडक्टरों को बाहर निकाला। दोनों बसों के ड्राइवर कंडकटर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन हादसे में कैंब्रिज स्कूल की बस का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जिस वक़्त यह हादसा हुआ तब दोनों बसें अपने निर्धारित रुट पर बच्चों को लेने जा रही थीं।


वहीं घटना की सुचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर साइड पर करवा दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



