Home पंजाब पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू, विशेष मुद्दों पर चर्चा

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू, विशेष मुद्दों पर चर्चा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : पंजाब विधानसभा सत्र आज से शुरू हो गया है। जो 22 से शुरू होकर, 27 अक्टूबर तक चलेगा। 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र में नशा तस्करी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार बने रहे। सत्र की शुरुआत दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

आपको बताते कि ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को विधानसभा सत्र में विधायक और नेताओ ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस सत्र में जनता की समस्याओं, जरूरी विकास कार्यों और नशे के गंभीर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के अंतिम विधानसभा सत्रों में शामिल होने के कारण इस बार की कार्यवाही राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment