Home जालंधर Jalandhar में ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की बैठक आरती राजपूत (राष्ट्रीय अध्यक्षा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

Jalandhar में ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की बैठक आरती राजपूत (राष्ट्रीय अध्यक्षा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

by Doaba News Line

जालंधर : ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया ने जालंधर में राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन में शामिल किया गया।

दीपक महेंदरु और दीपक सोई को व्यापार सेल पंजाब का उपाध्यक्ष, मनु कपूर को व्यापार सेल पंजाब सचिव नियुक्त किया गया। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस बैठक में विशेष रूप से पंजाब महिला सेल अध्यक्षा लखविंद्र कौर, पंजाब उपाध्यक्ष हनी तलवार, महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा, जालंधर महिला सेल अध्यक्षा प्रिया, सचिव गुरमीत सिंह, महिला सेल महासचिव ज्योति, सचिव तरुणा, प्रबल उप्पल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता हमेशा जनसेवा रही है। आम जनता हमारी टीम के माध्यम से अपनी समस्याएँ हम तक पहुँचा सकती है, जिन पर निष्पक्ष रूप से कार्य किया जाएगा। नए पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्षा को विश्वास दिलाया कि वे मानव अधिकारों की निष्पक्ष लड़ाई लड़ेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment