

दोआबा न्यूज़लाइन
PM मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कोर कमेटी ने की बैठक
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी कोर कमेटी की पूरी लीडरशिप श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाने के लिए संगत का जत्था लेकर श्री गुरु रविदास धाम काशी (वाराणसी) के लिए बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन में महाराज जी के दर्शनों के लिये जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस अवसर पर सभी ने डेरा सचखंड बल्ला के संत निरंजन दास महाराज से आशीर्वाद लिया।श्रद्धा और आस्था में डुबकी लगाती संगत हर साल यहां से ट्रेन के द्वारा दर्शन के लिए रवाना होती है।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मेले जैसा नजारा दिखा। संगत पर फूलों की वर्षा भी की गई। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मोदी जी के आगमन कार्यक्रम की स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक हुई। इस मौके कार्यक्रम इंचार्ज प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर जी ने सभी कोर कमेटी के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की विस्तारपूर्वक चर्चा की और विचार विमर्श किया। इस मौके सभी ने संत निरंजन दास महाराज जी को पद्म श्री सम्मान देने पर मोदी सरकार का धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि यह पूरे पंजाब और हम सभी के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आगमन को लेकर सभी में भारी उत्साह है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीसी केडी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व एमएलए शीतल अंगुराल,जगबीर बराड़, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर इत्यादि उपस्थित थे।

