दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हिक्की ने कहा कि तरुण चुग एक अनुभवी, समर्पित और जुझारू संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्यसभा के लिए उनका नामांकन भाजपा नेतृत्व द्वारा उनकी निष्ठा, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि तरुण चुग का राज्यसभा में जाना पंजाब सहित पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ अब संसद में भी देश और समाज को मिलेगा तथा वे जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाएंगे।
अशोक सरीन हिक्की ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन के प्रति सम्मान और विश्वास को दर्शाया है।
आगे उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण चुग राज्यसभा में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित के मुद्दों और पंजाब सहित देश के विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।