Home एजुकेशन APJ कॉलेज के पीजी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किये श्रेष्ठ स्थान

APJ कॉलेज के पीजी कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किये श्रेष्ठ स्थान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी में श्रेष्ठ स्थान हासिल किये। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की खुशी बत्ता ने 8.17 सीजीपीए के साथ सातवां, बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की कृतिका सैनी ने 8.00 सीजीपीए के साथ आठवां तथा बीबीए छठे सेमेस्टर की शिवांशी गुप्ता ने 8.46 सीजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल करके कॉलेज को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हो और भविष्य में आप कोई नहीं सोच वाला स्टार्टअप शुरू करके औरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हो। वहीं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की अध्यक्ष एवं प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।

 

 

You may also like

Leave a Comment