Home राजनीति ब्रिटिश संसद में ‘यूथ एंड आइकन’ अवार्ड से सम्मानित PWD मंत्री विक्रमादित्य, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया सन्मान

ब्रिटिश संसद में ‘यूथ एंड आइकन’ अवार्ड से सम्मानित PWD मंत्री विक्रमादित्य, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिया सन्मान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विदेशी धरती पर अपने साथ-साथ हिमाचल का भी नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शुक्रवार को लंदन की ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा विक्रमादित्य सिंह को प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य के साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर भी उपस्थित रहीं। यह सम्मान उन्हें लंदन के ऐतिहासिक संसद भवन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर स्थित चर्चिल रूम में प्रदान किया गया, जो अपने आप में इस समारोह की गरिमा को दर्शाता है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार PWD मंत्री विक्रमादित्य को यह पुरस्कार युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने अपने चयन में माना कि विक्रमादित्य सिंह न केवल एक प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं, बल्कि प्रदेश के युवा वर्ग के बीच एक लोकप्रिय और प्रेरणादायक नेता भी हैं। इसी आधार पर विक्रमादित्य को ‘यूथ आइकॉन एंड इंटेलेक्चुअल पॉलिटिक्स’ श्रेणी में इस सम्मान के लिए चुना गया।

वहीं इस सम्मान को पाने के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने दोहराया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि देश का भी मान बढ़ा है।

You may also like

Leave a Comment