Home जालंधर जालंधर के पटेल अस्पताल ने ESIC अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर

जालंधर के पटेल अस्पताल ने ESIC अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के पटेल अस्पताल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ईएसआईसी अस्पताल को एक वाटर कूलर एवं इंटीग्रेटेड वाटर प्यूरीफायर भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल स्टाफ तथा आगंतुकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर डॉ. ज्योति शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, ईएसआईसी हॉस्पिटल, डॉ. गगनदीप सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, ईएसआईसी अस्पताल, रविंदर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, पटेल अस्पताल, दीपेंद्र सिंह तोमर, महाप्रबंधक- मार्केटिंग एवं आउटरीच तथा रोहित मल्होत्रा, प्रबंधक- मार्केटिंग एवं आउटरीच उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पटेल अस्पताल हमेशा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सेवा के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है। स्वच्छ पेयजल जैसी छोटी पहल भी मरीजों और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। भविष्य में भी हम इसी प्रकार समाज हित के कार्य करते रहेंगे।

वहीं डॉ. ज्योति शर्मा ने इस सहयोग के लिए पटेल अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा मरीजों, उनके परिजनों एवं आगंतुकों के लिए सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। डॉ. गगनदीप सिंह ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए पटेल अस्पताल का धन्यवाद किया।

पिछले 50 वर्षों से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा पटेल अस्पताल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है।

 

 

You may also like

Leave a Comment