



दोआबा न्यूज़लाइन


स्पाइजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा हुई लेट, परेशान यात्रियों ने ज़मीन पर बैठकर किया प्रदर्शन


नई दिल्ली: नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आज यात्रियों द्वारा दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट में 24 घंटे से ज्यादा की देरी होने के कारण भारी हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में बहुत ज्यादा देरी होने के बाद परेशान यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यात्रियों ने स्पाइसजेट एयरलाइन चोर है के नारे लगाए।

मिली जानकारी के बीते सोमवार सुबह 8:30 बजे फ्लाइट, SG 5111 को दिल्ली से दुबई के लिए उड़न भरनी थी लेकिन फ्लाइट लेट हो गई। था। इसी तरह दूसरी फ्लाइट SG 5105 को सोमवार रात 10:10 बजे दिल्ली से ही दुबई के उड़ान भरनी थी। लेकिन मंगलवार दोपहर को इन दोनों फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों का सबर का बांध टूट गया और फ्लाइट्स में देरी के चलते परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया और स्पाइसजेट एयरलाइन चोर है के नारे लगाए। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन्स बिना कोई स्पष्ट कारण बताए दोनों फ्लाइट का शेड्यूल बार-बार बदल रही है। जिसके चलते सोमवार को जाने वाली दोनों फ्लाइट मंगलवार दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकीं।


वहीं स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने दोनों फ्लाइट्स की उड़ान में देरी की वजह एक विमान ग्राउंडेड होने के बाद ऑपरेशनल कारणों को बताया है।एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था शुरू की है। यहां फ्लाइट ग्राउंडेड होने का मतलब है विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। ऐसा आमतौर पर तकनीकी खराबी, सुरक्षा कारणों या किसी आधिकारिक आदेश की वजह से होता है।
वहीं एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उनसे माफी मांगी है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता का कहना है कि दोनों फ्लाइट्स के यात्रियों को जल्द से जल्द दूसरी फ्लाइट के जरिए दुबई पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।



