



दोआबा न्यूज़लाइन


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संवत्सरी के पावन अवसर पर देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से विनम्रता अपनाने और दया और सद्भावना को अपने कार्यों में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।


PM मोदी की Post

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं। इस पवित्र अवसर पर विनम्रता हमारा मार्गदर्शन करे और दया एवं सद्भावना हमारे हर कार्य को आकार दें।


मिच्छामि दुक्कड़म!



