Home दिल्ली 1 जून को फिर आम जनता और व्यापारियों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

1 जून को फिर आम जनता और व्यापारियों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: जून महीने की पहली तारीख को ही केंद्र सरकार ने देश की आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में एक बाद फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़ा दी गई है। नई बढ़ी हुई दरें आज यानि 1 जून से लागू हो गई हैं। बता दें कि साल 2026 की यह सातवीं बढ़ोतरी है।

वहीं अगर बात करें 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की तो उसकी कीमतों में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी भी आज से लागू हो गई है।

बता दें कि 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से कोलकाता तक 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आज से लागू हुई नई दरों के मुताबिक अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 3113.50 रुपए में मिलेगा, जो पहले ₹3071.50 में मिल रहा था। वहीं अगर बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो वहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,024.50 रुपये हो गई है जबकि चेन्नई में आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,232 रुपये का मिलेगा। इसके साथ ही हैदराबाद में यह सिलेंडर 3,294 रुपये और पटना में 3,322 रुपये का हो गया है। इससे कई शहरी केंद्रों में कमर्शियल ईंधन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह काफी महंगा हो गया है।

वहीं कमर्शियल सिलेंडर दिन ब दिन महंगा होने से पूरे देश में उन रेस्टोरेंट, होटल, कैटरर्स और छोटे व्यवसायों पर लागत का बोझ और बढ़ गया है, जो खाना पकाने के लिए गैस पर बहुत ज़्यादा निर्भर रहते हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment