Sunday, September 28, 2025
Home जालंधर मोदी सरकार ने GST घटा मिडल क्लास परिवारों को दिया सीधा लाभ: अशोक हिक्की

मोदी सरकार ने GST घटा मिडल क्लास परिवारों को दिया सीधा लाभ: अशोक हिक्की

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

आज पंजाब यूनिवर्सिटी जीती कल पंजाब में भाजपा जीतेगी

जालंधर: केंद्र सरकार द्वारा वस्तुओं पर जीएसटी कम कर आम लोगों को काफी राहत प्रदान की है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मोदी सरकार ने जी.एस.टी घटा मिडल क्लास परिवारों और देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 56 सालों में जीएसटी का घटना देश का सबसे बड़ा बदलाव है और एक दशक में ही पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश इतनी खूबसूरती से बदल गया।

वहीं आगे उन्होंने कहा कि सस्ती छोटी कारों, बाइक से मिडिल क्लास के इसे खरीदना आसान होगा और ऐसे करके प्रधानमंत्री मोदी पर लोगों का भरोसा और मजबूत हो गया क्योंकि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया और उन्होंने भी कभी लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है जो जरूर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ अब रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर टैक्स कम होगा जोकि आमजनो के लिए फायदेमंद सौदा है।

उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब यूनिवर्सिटी में कल एबीबीपी ने अपना परचम लहराया और पहली बार अपना अध्यक्ष मनोनीत किया इस तरह भाजपा भी 2027 में पूरे पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और पंजाब और पंजाबियत के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को सुरक्षित माहौल दे सकती है।

You may also like

Leave a Comment