Home जालंधर जालंधर में तड़के सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जालंधर में तड़के सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फैक्ट्री के अंदर सो रहे कर्मचारी ने भागकर बचाई जान

जालंधर: जालंधर के निजातम नगर में बुधवार तड़के सुबह एक फ़ैक्ट्री में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के निजातम नगर स्थित वाईए ट्रेडर्स फैक्ट्री में आज तड़के सुबह भीषण आग लग गई। घटना के समय फ़ैक्ट्री के अंदर एक मजदूर था जिसने आनन फानन में बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आगजनी में फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रूपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। कर्मचारी ने तुरंत घटना की सूचना फ़ैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फ़ैक्ट्री में आग लगती देख उसमें रहने वाला मजदूर हरमीत सिंह समय रहते बाहर निकल आया।

घटना के सम्बन्ध में मजदूर हरमीत सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह रात को फैक्ट्री में सो रहा था। तड़के करीब 3 से 3:30 बजे के बीच उसे बाहर आग लगने का एहसास हुआ। जब वह बाहर निकला तो पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में थी। उसने तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को आग सूचना दी।

वहीं फैक्ट्री मालिक राहुल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है और अंदर रखा पूरा सामान जल गया। हालांकि, अभी तक नुकसान का सही अंदाजा नहीं लगाया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment