Home जालंधर जालंधर में बिस्कुट-नमकीन बनाने वाली फ़ैक्ट्री में भीषण आग, बाल- बाल बचा ऊपरी मंजिल पर सो रहा मालिक का परिवार

जालंधर में बिस्कुट-नमकीन बनाने वाली फ़ैक्ट्री में भीषण आग, बाल- बाल बचा ऊपरी मंजिल पर सो रहा मालिक का परिवार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में मंगलवार बीती देर रात एक फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब फ़ैक्ट्री में आग लगी उस समय फ़ैक्ट्री मालिक का परिवार ऊपरी मंजिल पर अपने घर में सोया हुआ था। फ़ैक्ट्री में लगी आग इतनी भयावाह थी कि उसकी लपटें दूर- दूर तक दिखाई दे रही थीं। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में लगी आग की लपटें देख कर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस फ़ैक्ट्री में आग लगी है उसमें बिस्कुट और नमकीन बनाये जाते हैं। फ़ैक्ट्री रिहायशी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी और फ़ैक्ट्री मालिक का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। वहीं फ़ैक्ट्री में आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मोके पर पहुंची और फायर फाइटर आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने में पानी की 3 गाड़ियां लग गईं। आग लगने की वजह से फ़ैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। लेकिन गनीमत रही कि समय रहते ऊपर की मंजिल में सो रहे फ़ैक्ट्री मालिक के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक तुलसी राम ने कहा कि वह कई सालों से लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री चला रहे हैं। नीचे फैक्ट्री है और ऊपर उनका घर है। वह ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी उन्हें आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया और वह सुरक्षित निकाल कर घर से बाहर आ गए। फ़ैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आग लगने की असली वजह पता नहीं चल पाई है। लेकिन इस आगजनी में उनका लाखों का नुकसान हो गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment