




दोआबा न्यूज़लाइन
डिप्टी मेयर ने विपक्षी पार्टियों को धर्म पर राजनीती न करने की दी सलाह




जालंधर: लुधियाना में बीते दिन कुछ शरारती अनसरों ने संविधान निर्माता डॉ .बीआर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ बेअदबी की। जिसके बाद से पंजाब भर में दलित समाज में भारी रोष है। दलित समाज के साथ- साथ पंजाब के बाकी लोग भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। जालंधर में इस घटना के बाद बीती रात भाजपा ने रोष प्रदर्शन किया और उसके बाद आज सुबह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोच मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस ने इस घटना को पंजाब सरकार की नाकामी और फेलियर बताया।
वहीं इस घटना के संबंध में जब दोआबा न्यूज़लाइन की टीम ने जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि हम और AAP सरकार इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल रात को ही इस मामले में संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करवा दी थी और पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बेअदबी करने वालों को गिरफ्तार किया जाए।
वहीं जब हमने उनसे पूछा कि विपक्ष का कहना है कि AAP की सत्ता में पंजाब का लॉ एंड आर्डर बहुत खराब हो चुका है और तभी ऐसी घटनाएं बार- बार हो रही है। इस पर जवाब देते हुए डिप्टी मेयर ने कहा कि आपको पता ही है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इस समय विपक्षी दलों को जनता के सामने अपना चेहरा बनना है तभी वह ऐसा बोल रहे हैं और मनघडंत आरोप पंजाब सरकार पर लगा रहे हैं।


आगे उन्होंने यह भी कहा कि मान सरकार पंजाब में बहुत अच्छा काम कर रही है और तभी कल रात को ही CM साहब ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में FIR दर्ज करवाई और अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब जैसी महान सख्शियत का सब लोग बहुत आदर करते हैं और इसीलिए मान सरकार ने पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब की फोटो लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द आप देखंगे कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ बेअदबी करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सभी विपक्षी दलों से अपील है कि वह धर्म पर राजनीती न करें।



