Home क्राईम Jalandhar: महिला ने पहली शादी छुपाकर की दूसरी शादी, NRI पति ने पहली शादी छुपाने और लाखों की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Jalandhar: महिला ने पहली शादी छुपाकर की दूसरी शादी, NRI पति ने पहली शादी छुपाने और लाखों की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के एनआरआई पुलिस थाने में एक NRI युवक ने अपनी पत्नी पर पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी करने और लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। एनआरआई युवक की मां रत्नजीत कौर निवासी अर्बन एस्टेट की शिकायत पर पुलिस ने बहू दमनप्रीत कौर, उसके पिता दविंदर सिंह और माता हरदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति का आरोप है कि पत्नी दमनप्रीत ने अपनी पहली शादी और चल रहे तलाक की जानकारी छुपाकर दूसरी शादी की और पति के परिवार को लाखों रुपये का चूना लगाया। पुलिस को रत्नजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा परमिंदरजीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। दिसंबर 2023 में शादी.कॉम के जरिये उसका संपर्क दमनप्रीत से हुआ। उसने खुद को अविवाहित बताया। इसके बाद 25 नवंबर 2024 को रोपड़ में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों का विवाह हुआ

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही खुला राज, 2017 में हो चुकी थी पहली शादी
शादी के बाद दंपती ऑस्ट्रेलिया चला गया। वहां दमनप्रीत का व्यवहार संदिग्ध लगा। जांच में सामने आया कि उसकी पहली शादी 12 दिसंबर, 2017 को हरनिर्मलजीत सिंह से हुई थी। उस समय कनाडा की अदालत में उसका तलाक का मामला लंबित था। तलाक एक अप्रैल 2024 को फाइनल हुआ, जबकि वह मार्च, 2024 में ही परमिंदरजीत से सगाई कर चुकी थी। सोना, शादी व अन्य आयोजनों पर करीब 27.86 लाख रुपए खर्च हुए।


 

आरोप है कि धोखेबाज पत्नी दमनप्रीत ने अपनी सच्चाई सामने आने पर खुदकुशी करने, दहेज और रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह घर से गहने और कीमती सामान भी ले गई। जांच के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 212, 236 और 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया।

 

 

You may also like

Leave a Comment