Home क्राईम जालंधर: बरसात में देर रात चोरों ने एक मनियारी की दुकान को बनाया निशाना, कैश और चांदी का कड़ा ले हुए फरार

जालंधर: बरसात में देर रात चोरों ने एक मनियारी की दुकान को बनाया निशाना, कैश और चांदी का कड़ा ले हुए फरार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के लाडोवाली के साथ लगते प्रीत नगर में देर रात चोरों ने खराब मौसम और बारिश का फायदा उठाते हुए एक मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात चोरों ने लाडोवाली रोड स्थित प्रीत नगर में एक मनियारी की दुकान का शटर तोड़ वहां से 50 हजार रुपये के करीब कैश और 6 तोले चांदी के जेवर लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना का पता तब चला जब आज सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से हार बनाने के लिए रखे 40 हजार रुपए कैश, तिजोरी में रखे 10 हजार रुपए और करीब 6 तोले चांदी का कड़ा ले गए हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका देखकर दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दुकान के डीवीआर और आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस जांच में बताया जा रहा है कि चोर पकड़े जाने के डर से जाते-जाते साथ वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए हैं।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment