
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत आते पुलिस स्टेशन डिवीजन 2 ने राजधन फॉरेक्स एंड ट्रैवलर शॉप मोहल्ला हरनामदासपुरा से लूट केस की गुत्थी सुलजःकार बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट मामले में कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे लूट की रकम का कुछ कैश और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है।
इस मामले में जानकारी देते हुए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मनप्रीत सिंह ढिल्लों डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन, अजय सिंह एसीपी सेंट्रल, इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह चीफ ऑफिसर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 2 और इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ की देखरेख में अलग-अलग टीमें बनाकर लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा और घटना में इस्तेमाल एक एक्टिवा बरामद की है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा नंबर 52 दिनांक 16.04.2026 भ/प 309,3(5) बीएनएस थाना डिवीज़न नंबर- 2 जालंधर में राधा पुत्री गणेश थापा निवासी गोपाल नगर जालंधर के बयानों के आदर पर दर्ज किया गया, कि दिनांक 15.04.2026 को करीब 03:30 बजे वह अपनी दुकान राजधानी फॉरेक्स एंड ट्रैवलर, मोहल्ला हरनामदासपुरा जालंधर पर काम कर रही थी कि तभी एक व्यक्ति दुकान पर आया और दिल्ली से शारजाह के लिए टिकट बुकिंग और यूएस डॉलर का रेट पूछा। वह रेट बताने लगी, उसका दूसरा साथी भी उसके पास आया। पहले व्यक्ति ने अचानक अपने बाएं हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और दाहिने हाथ से उसके गल्ले में पड़े 1 लाख 09 हजार रुपये निकाल लिए।
इस घटना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस केस की जांच के दौरान 16.04.2026 को इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी मकान नंबर 3958/07 मोहल्ला निजात्म नगर बस्ती नौ, जालंधर, और अमृतपाल सिंह पुत्र चतर सिंह, निवासी मकान नंबर 883 मिट्ठू बस्ती, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल एक्टिवा और चोरी की रकम में से कुछ कैश बरामद किया है।
वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने इस घटना को करने में मदद करने वाले 01 अन्य साथी के बारे में बताया है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और उनके द्वारा की गई अन्य घटनाओं के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।–
