Home क्राईम Jalandhar: बूटा मंडी में चली गोली, 1 युवक गंभीर घायल, पुरानी रंजिश का है मामला

Jalandhar: बूटा मंडी में चली गोली, 1 युवक गंभीर घायल, पुरानी रंजिश का है मामला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर का माहौल दिन-प्रतिदिन बिगड़ता चला जा रहा है आए दिन शहर के किसी कोने से फायरिंग, लूट और हत्या अन्य आपराधिक मामले सामने आते ही रहते हैं। ताजा मामला आज जालंधर के बूटा मंडी से सामने आया है जहां दो गुटों के बीच हिंसक विवाद के बाद सरेआम दिन-दिहाड़े गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि हमले में गोली लगने से सलीम नामक व्यक्ति का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई ।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के बूटा मंडी में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर विवाद के बाद गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान सलीम का भाई गोली लगने से लहूलुहान हो गया। जिसके बाद उसे उसके साथियों द्वारा गंभीर अवस्था तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़ित पक्ष के सलीम ने बताया कि विवाद कि शुरुआत पहले उसके चाचा के बेटे के साथ झगड़ा हुई थी, जिसे बाद में समझौता करके खत्म कर दिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद नाहर और साहिल सहित चार लोग फिर से आए और उसके भाई पर गोलियां चला दीं। इसमें उसका भाई घायल हो गया। परिवार की एक महिला ने बताया कि गर्मी के मौसम में पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट हुई थी, तब दूसरे पक्ष ने माफी मांग ली थी। लेकिन इस बार फिर से बेटे को घेरकर पीटा गया और बाद में हमलावरों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गोली देसी कट्टे से चलाई गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार हमले में एक राउंड फायर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके से कारतूस का खोल बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलाया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment