Home जालंधर जालंधर में झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी और उमस से थोड़ी राहत, 9 जुलाई तक खराब मौसम की चेतावनी

जालंधर में झमाझम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी और उमस से थोड़ी राहत, 9 जुलाई तक खराब मौसम की चेतावनी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार दोपहर आज भी जालंधर समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई। जालंधर में आज हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। जालंधर समेत कई राज्यों में इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग (IMD) ने भी 9 जुलाई तक पंजाब में मानसून का असर बना रहने और रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और मानसूनी हवाओं के आपस में टकराने के कारण हो रही है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि आने वाले 9 जुलाई तक राज्य भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर के अलावा अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, और गुरदासपुर जैसे बड़े जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ निचले इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि यह बारिश पंजाब के किसानों के लिए, विशेषकर धान की बुआई कर रहे किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment