Home क्राईम जालंधर में फिर चली गोली, भार्गव कैंप में अवैध शराब मामले में कार्रवाई करने गई एक्साइज टीम पर हुई फायरिंग

जालंधर में फिर चली गोली, भार्गव कैंप में अवैध शराब मामले में कार्रवाई करने गई एक्साइज टीम पर हुई फायरिंग

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर शहर में बीती रात फिर एक बार गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात भार्गव कैंप बाजार में सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए पहुंची एक्साइज विभाग की टीम पर शराब माफियां के गोलों ने गोलियां चला दीं। इलाके में गोलियां चलने के बाद मौके पर हड़कंप मचा गया।

बताया जा रहा है कि एक्साइज टीम शिकायत के आधार पर अधिकारी डीसी नामक युवक के घर पर छापेमारी करने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान युवक ने टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान टीम ने बोनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और मौके से अवैध शराब भी बरामद की।

वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (पूर्व आईपीसी धारा 307–हत्या के प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 198 दर्ज की है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार आरोपित की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment