Home पंजाबअमृतसर अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से पकड़ा लाखों का सोना, शारजाह से अमृतसर आ रहा था यात्री

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री से पकड़ा लाखों का सोना, शारजाह से अमृतसर आ रहा था यात्री

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और कस्टम विभाग की टीम ने संयुक्त प्रयत्नों से 1 करोड़ का सोना पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर DRI अमृतसर और कस्टम विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शारजाह से आए एक यात्री को शक के आधार पर पकड़ा और उसके पास से 174 ग्राम (ग्रॉस वेट) सोना पेस्ट के रूप में बरामद किया।

जानकारी के अनुसार उक्त यात्री फ्लाइट नंबर 6E1428 से शारजाह से अमृतसर आया था, जिसे कस्टम विभाग द्वारा शक के आधार पर रोका गया और एक्स-रे स्कैनिंग तथा गहनता से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान यात्री के पास से 174 ग्राम (ग्रॉस वेट) सोना पेस्ट के रूप में बरामद हुआ। यात्री से पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये बताई जा रही है। यह सोना जूतों के अंदर छिपाकर लाया जा रहा था। पकड़े यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि इन मामलों के पीछे कोई बड़ा गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
फिलहाल आगे की क़ानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment