Home चंडीगढ़ Breaking: पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को बड़ा झटका, पंजाब कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

Breaking: पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को बड़ा झटका, पंजाब कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को लेकर अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस बात की जानकारी पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने दी है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक लेटर जारी नहीं किया गया है।

दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल अमृतसर में डॉक्टर राजकुमार वेरका के निवास स्थान पर पहुंचे थे। जहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि पहले पार्टी ने नवजोत कौर सिद्धू को निलंबित किया था, लेकिन अब उनका निष्कासन कर दिया गया है। उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि नवजोत कौर सिद्धू अब पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दी गई हैं।

बता दें कि बीते दिनों ही नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment