Home जालंधर जालंधर के कांग्रेस भवन में पूर्व PM राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की गई पुष्पांजलि

जालंधर के कांग्रेस भवन में पूर्व PM राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की गई पुष्पांजलि

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के कांग्रेस भवन में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस भवन में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई महान नेताओं ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर हम उन्हें और उनके महान बलिदान को याद कर रहे हैं, श्री राजीव गांधी जी ने हमारे देश के लिए जो महान बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी, ऐसे महान शहीदों ने देश के लिए कुर्बानी दी, इन महान शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक परगट सिंह, जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी, पवन कुमार, करण सुमन, बंटी नीलकंठ, डॉ. जसलीन सेठी, मुकेश ग्रोवर, ब्रह्म देव सहोता, जगदीप सोनू संधर, हुसन लाल, सुधीर घुग्गी, प्रेम नाथ दकोहा, अशोक खन्ना, अशोक हंस, मनजीत सिमरन, सौरव भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, जगमोहन छाबड़ा, यशपाल सफारी, सतिंदर पाल लक्की बिंद्रा, प्रदीप शर्मा, टोनू जिंदल, हरमीत सिंह, भारत भूषण, जतिंदर सिंह, करण वर्मा, अरुण सहगल, जगजीत जीता, यशपाल, मुनीश पाहवा, निशांत घई, करण वर्मा, जरनैल नागरा, प्रभदयाल भगत, अक्षवंत खोसला, संजय सोनकर, अजय दत्ता, अश्वनी सोंधी, रवि बग्गा, गुलशन मिड्डा, शबनम, वीना, गुरमीत जस्सी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment