Home क्राईम दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में जिम पर Firing, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में जिम पर Firing, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं उक्त जिम के ब्रांड एंबेसडर

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित एक जिम पर गुरुवार तड़के सुबह 2 अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में जिम 24 HS FITNESS को टारगेट कर आज तड़के सुबह 5 बजे के करीब 2 अज्ञात बाइक सवारों ने जिम पर फायरिंग की और फिर वहां से फरार हो गए। हालांकि राहत भरी बात यह है कि तड़के सुबह की घटना होने की वजह से इसमें कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिम में फायरिंग की घटना का पता तब चला जब जिम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिम के बाहर से शीशे टूटे देखे और गोलियों के निशान देखे। जिसके बात कर्मचारी ने पुलिस और मालिक को घटना की जानकारी दी। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि यह जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इसके ब्रांड एंबेसडर हैं।

जिम में सुबह गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर कुख्यात लॉरेंस गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने एक ऑडियो जारी कर गुरु रंधावा को जान से मारने की धमकी भी दी है। पोस्ट में गुरु रंधावा के बारे में लिखा है- इसे समझाया था कि सलमान खान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन है, लेकिन ये उसका बहुत करीबी बन रहा था। जितने भी देशद्रोही हैं, जहां भी छिपे हैं, वहीं पर मारेंगे।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीमें पहुंची। जांच के लिए तुरंत फोरेंसिक टीम (FSL) ने घटनास्थल से खाली कारतूस और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस जिम के आसपास और भागने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अब इस मामले की जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

 

 

You may also like

Leave a Comment