Home क्राईम जालंधर के थिंद एन्क्लेव में परिवार के साथ मारपीट, पडोसी ने पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर किया हमला

जालंधर के थिंद एन्क्लेव में परिवार के साथ मारपीट, पडोसी ने पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर किया हमला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के थिंद एन्क्लेव में बीते रविवार रात पड़ोसियों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार थिंद मोहल्ले में रविवार देर रात एक पडोसी ने अपने पडोसी परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते उनका पडोसी अपने कुछ साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया और महिला सहित उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। मौके पर भारी हंगामा देखने को मिल। महिला के अनुसार आरोपी व्यक्ति और उसके साथियों ने महिला के घर तोड़फोड़ भी की।

पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि हमले से पहले भी आरोपी ने उसे राह जाते हुए उसकी एक्टिवा को टक्कर मारी थी। जिसके कारण महिला सड़क पर गिर गई थी। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी पिछले करीब दो महीनें से उनके परिवार को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि आरोपी उनसे पैसों की मांग करता था और पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है। महिला ने यह भी बताया कि कपड़े धोने की मशीन के पानी की निकासी को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसे आरोपी ने रंजिश में बदल दिया। हमले में महिला और उसके बच्चों समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत आसपास के लोगों द्वारा एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

महिला के मुताबिक घटना के समय मोहल्ले के कई लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया कर्मियों द्वारा वीडियो बनाने की कोशिश करने पर आरोपी ने अपना प्रभाव और पैसे का दबाव दिखाने का प्रयास किया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment