Home जालंधर Daily Horoscope : वृषभ राशिवाले आज जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें

Daily Horoscope : वृषभ राशिवाले आज जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं।

वृषभ (Taurus) जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें।
उपाय: चींटियों को आटा डालें और सफेद गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन (Gemini) कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: श्री गणेशाय नमः मंत्र का जाप करें और हरी मूंग की दाल का दान करें।

कर्क (Cancer) मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी।
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें और जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सिंह (Leo) मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ की उत्तम स्थितियां बन रही हैं।
उपाय: सूर्य देव को जल में रोली डालकर अर्घ्य दें।.

कन्या (Virgo) मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
उपाय: कन्याओं को फल या कोई उपहार भेंट करें।

तुला (Libra) लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी की आराधना करें।

वृश्चिक (Scorpio) अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। वाणी पर संयम रखें।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु (Sagittarius) अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं।

मकर (Capricorn) भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius) खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

मीन (Pisces) मानसिक रूप से संवेदनशील रहेंगे। किसी से मतभेद हो सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और पीले वस्त्र पहनें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

 

 

You may also like

Leave a Comment