Home जालंधर HRCI पंजाब टीम की महत्वपूर्ण बैठक, आम लोगों के अधिकारों एवं पुलिस उत्पीड़न के मुद्दे पर उठी आवाज़

HRCI पंजाब टीम की महत्वपूर्ण बैठक, आम लोगों के अधिकारों एवं पुलिस उत्पीड़न के मुद्दे पर उठी आवाज़

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: मानवाधिकार परिषद इंडिया की पंजाब टीम द्वारा जालंधर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, आम नागरिकों के साथ कथित पुलिस उत्पीड़न एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में “जीरो लॉ एंड आर्डर इन पंजाब” के मुद्दे के साथ-साथ लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की बेअदबी तथा संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के बाद गुलज़ार सिंह के साथ कथित पुलिस उत्पीड़न जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई।

पंजाब टीम का स्पष्ट संदेश

मानवाधिकार परिषद इंडिया पंजाब टीम ने स्पष्ट किया कि संगठन पंजाब के आम नागरिकों के साथ पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार के कथित उत्पीड़न, दुर्व्यवहार या अधिकारों के हनन के खिलाफ लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आवाज़ उठाएगा। संगठन का उद्देश्य किसी संस्था या व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं, बल्कि कानून के शासन, निष्पक्ष जांच और आम नागरिक के मौलिक एवं मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

मानवाधिकार परिषद इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा, “पंजाब के आम नागरिक को पुलिस से डरने की नहीं, बल्कि कानून के संरक्षण की जरूरत है। यदि किसी नागरिक के साथ पुलिस या किसी अन्य प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा अन्याय होता है, तो मानवाधिकार परिषद इंडिया उसकी आवाज़ बनेगी। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय और अधिकारों के दुरुपयोग के खिलाफ है।”

उन्होंने आगे कहा: “लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करवाना नागरिक का अधिकार है। किसी भी नागरिक के साथ केवल विरोध करने या अपनी बात रखने के कारण कथित तौर पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। हम पंजाब में कानून-व्यवस्था, जवाबदेही और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे।”

आरती राजपूत ने आगे यह भी कहा कि संगठन आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों में आम लोगों की समस्याओं को सुनने और मानवाधिकारों से जुड़े मामलों को उचित अधिकारियों के समक्ष उठाने के लिए अभियान को और मजबूत करेगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में मानवाधिकार परिषद इंडिया के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:

आरती कपूर- जनरल सेक्रेटरी
संदीप गगन- वाइस प्रेसिडेंट
अश्वनी कुमार- डायरेक्टर
हनी गुप्ता – नेशनल प्रेसिडेंट, एंटी क्राइम सेल
रजत खत्री – यूथ सेल प्रेसिडेंट
कृष्ण सूरी – जनरल सेक्रेटरी

प्रिया विरधी – वूमेन सेल प्रेसिडेंट
ज्योति- वाइस प्रेसिडेंट, वूमेन सेल
नीतू- वाइस प्रेसिडेंट, वूमेन सेल
प्रबल उप्पल- वर्किंग प्रेसिडेंट
चेतन दुग्गल- सेक्रेटरी, यूथ सेल
चंदर मोहन – सेक्रेटरी
जतिन हांडा- वाइस प्रेसिडेंट
लखविंदर कौर- पंजाब प्रेसिडेंट, वूमेन सेल

बैठक का आयोजन जालंधर के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रबल उप्पल द्वारा किया गया था। मानवाधिकार परिषद इंडिया पंजाब टीम ने कहा कि संगठन आगे भी “आम जनता के अधिकारों की रक्षा और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़” के अपने संकल्प को मजबूती से जारी रखेगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment