Home हिमाचल प्रदेश CM सुक्खू ने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.एन. शर्मा के निधन पर जताया शोक

CM सुक्खू ने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.एन. शर्मा के निधन पर जताया शोक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

हिमाचल: हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी.एन. शर्मा के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि 97 वर्षीय जनरल वी.एन. शर्मा कांगड़ा जिले के डाड गांव के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 1988 से 1990 तक भारतीय थल सेना के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि जनरल वी.एन. शर्मा एक उत्कृष्ट, दूरदर्शी सैन्य नायक और सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने अदम्य साहस, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र सेवा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के सशक्तिकरण और देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल वी.एन. शर्मा का जीवन निःस्वार्थ सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका नेतृत्व तथा कर्तव्य के प्रति अडिग निष्ठा अधिकारियों और सैनिकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment