



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का चेहरा बदलना साफ दिखाता है कि सरकार अपने साढ़े चार साल के अधूरे वादों और नाकामियों से डर गई है। यह कहना है कांग्रेस के विधायक अवतार हेनरी जूनियर का। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मौजूदा विधानसभा इंचार्ज अपनी मदर पार्टी (भाजपा) के प्रति लॉयल नहीं रह पाए हैं। वे अब वह नए रूप में जालंधर नॉर्थ की सेवा करने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।


आगे उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में मेरे परिवार के लोग बहुत समझदार हैं, वे सब जानते हैं कि चेहरे और पार्टियां बदलने से असलियत नहीं बदलती। लोगों का फैसला आखिरी होगा, किसी के दावों से कोई फर्क नहीं पड़ता। जालंधर नॉर्थ का विकास और लोगों की सेवा मेरी प्राथमिकता है।





