Home जालंधर जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, 100 टीबी मरीजों को प्रदान की मुफ्त डाइट किट

जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, 100 टीबी मरीजों को प्रदान की मुफ्त डाइट किट

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मंगलवार सुबह जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मंत्री भगत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया और वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में इलाज करवा रहे 100 टीबी के मरीजों को विशेष हाई-प्रोटीन डाइट किट प्रदान कीं।

वहीं अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंत्री भगत ने सिविल अस्पताल के विभिन वार्डों का दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर उनसे अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री ने मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल आने वाले हर जरूरतमंद मरीज को बिना परेशानी के गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराया जाए।

मोहिंदर भगत ने आगे बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह उबरने के लिए केवल इलाज और दवाइयां पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि मरीज को भरपूर पोषण की भी जरूरत होती है, ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मान सरकार ने इन मरीजों को एक महीने के लिए हाई-प्रोटीन युक्त डाइट किट मुफ्त देने का फैसला किया है, ताकि वे जल्दी स्वस्थ हो सकें।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब की मान सरकार राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें गांव- गांव जाकर टीबी के मरीजों की तलाश कर रही हैं। मरीजों की पहचान होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर गर्ग, डॉक्टर परमवीर और अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। अंत में कैबिनेट मंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की झिझक छोड़कर आगे आएं और सरकार की ओर से चलाए जा रहे मुफ्त स्वास्थ्य अभियानों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

 

You may also like

Leave a Comment