Home राज्य असम में वायुसेना का फाइटर जेट सुखोई Su‑30MKI क्रैश, दोनों पायलट की मौत

असम में वायुसेना का फाइटर जेट सुखोई Su‑30MKI क्रैश, दोनों पायलट की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कार्बी आंगलोंग: असम के कार्बी आंगलोंग में गुरुवार रात वायुसेना के सुखोई फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट के दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना ने सुबह करीब 9.14 पर X पर पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की पुष्टि की थी।

भारतीय वायुसेना ने बीते दिन गुरुवार रात 9 बजकर 34 मिनट पर फाइटर जेट सुखोई Su‑30MKI रडार से गायब होने की जानकारी दी थी। IAF के अनुसार फाइटर जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क में आया था, जिसके बाद उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया। तलाशी अभियान चलाया गया। हादसे के वक़्त फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था।

फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment