Home जालंधर जालंधर में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, युवाओं को नशों से दूर रहने का दिया संदेश

जालंधर में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, युवाओं को नशों से दूर रहने का दिया संदेश

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के सब-डिवीजन नकोदर के गांव चूड़ में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान तथा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के एजेंडा के तहत जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों अनुसार डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, सब-डिवीजन नकोदर की अगुवाई में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत एक विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

यह टूर्नामेंट गांव की पंचायत, एनआरआई भाइयों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से मिल-जुलकर आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस जालंधर ग्रामीण द्वारा युवाओं को नशों के खिलाफ जागरूक किया गया और उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर हलका नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान तथा हलका बटाला से विधायक शैरी कलसी विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशों से दूर रहकर खेलों एवं शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एक मजबूत संदेश देना था, ताकि पंजाब को पुनः रंगला पंजाब बनाया जा सके। इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य, युवा और क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


 

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा सभी लोगों से अपील की गई कि वे नशों के खिलाफ इस मुहिम में अपना योगदान दें और अपने आसपास के युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment