Home राजनीति महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, शरद पवार का पावरगेम-बदल सकते है अपना पाला?

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, शरद पवार का पावरगेम-बदल सकते है अपना पाला?

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े सियासी बदलाव देखने के संकेत मिल रहे है। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी परिसीमन बिल के समर्थन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में जा सकती है। अगले सप्ताह संसद में परिसीमन बिल पेश होने जा रहा है। अगर यह बिल संसद से पास हो जाता है तो उसके बाद सभी की निगाहें मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल पर टिक जाएंगी। फिलहाल सदन में परिसीमन बिल पर समर्थन देने से पहले मुक्कमल दांव पेंच खेले जा रहे है, इसी के साथ समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश भी की जा रही है, अगर ऐसा हो गया तो महाराष्ट में सियासी भूचाल देखने को मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक शरद पवार की पार्टी परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में सत्ता हिस्सेदारी की मांग कर रही है।शामिल होने की अटकलों के बीच सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर भी बातचीत तेज हो गई है। शरद पवार केंद्र और महाराष्ट्र, दोनों स्तरों पर मंत्री पद चाहती है। एनसीपी (एसपी) नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को जगह दिलाने की कोशिश कर रहा है। सुप्रिया सुले शरद पवार की बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। बताते चले कि सुप्रिया सुले हाल ही में कथित चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रही थीं।

NCP-SP के पास लोकसभा में आठ सांसद हैं। ऐसे में परिसीमन बिल को पारित कराने के लिए इन सांसदों का समर्थन महत्वपूर्ण हो सकता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment