







न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट



जालंधर : शराब तस्करी के मामले में एक्साइज टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईश्वर नगर स्तिथ घर में दबिश दी। इस दौरान एक महिला को
राउंडअप किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक्साइज टीम को सूचना मिली थी। जिसके बाद घर में रेड की गई। इस दौरान लाडी नामक व्यक्ति के घर से 111 बोतल अंग्रेजी शराब मिली है। छापेमारी के दौरान आरोपी लाडी घर से फरार था, लेकिन उसकी पत्नी मौजूद थी। आरोपी लाडी के खिलाफ पहले भी अंग्रेजी शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि बरामद शराब में मैकडॉवेल नंबर वन की 59 बोतलें, रॉयल स्टैग की 17 बोतलें, ऑफिसर चॉइस की 14 बोतलें, पंजाब किंग की 9 बोतलें, सिग्नेचर की 3 बोतलें और आरसी की 3 बोतलें शामिल हैं। बरामदगी के बाद मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। आगे एक्साइज इंस्पेक्टर बताते है कि कानून के तहत संबंधित धाराओं के साथ बोतलों पर स्कैनर व होलोग्राम मिटाने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी, जिसे गैर-जमानती अपराध के दायरे में माना जाता है।


