







दोआबा न्यूज़लाइन



कनाडा: भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अब कनाडा की पुलिस भी पूरी शिरकत से ढूंड रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा ने गोल्डी बराड़ पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया है। बताया यह भी जा रहा है कि इंडिया का भगोड़ा गैंस्टर गोल्डी अब कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में टॉप पर आ गया है। गोल्डी बराड़ पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाले की हत्या का भी आरोप है।
बताया जा रहा है कि जो व्यक्ति गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़वाने में मदद करेगा या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देगा उसको 2.5 लाख कनाडाई डॉलर इनाम में दिए जाएंगे। कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने गुरुवार को गैंगस्टर पर इनाम की घोषणा की है। यह प्रोग्राम पुलिस के साथ मिलकर कुख्यात भगोड़े अपराधियों को पकड़ने में मदद करता है। कहा यह भी जा रहा है कि BOLO प्रोग्राम ने इनाम की घोषणा ऐसे समय में की है, जब अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी गोल्डी को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है।
यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी देश ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर इनाम रखा है। बल्कि कनाडा से पहले अमेरिका गैंगस्टर गोल्डी पर $10,00,000 यानि एक मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर चुका है। इसके साथ ही भारत में NIA ने गोल्डी पर ₹10,00,000 का इनाम घोषित किया है। कुल मिलाकर भारतीय रुपए में देखें तो गोल्डी बराड़ पर करीब ₹11 करोड़ से ज्यादा का इनाम अलग-अलग देशों की एजेंसियां घोषित कर चुकी हैं।


