Home जालंधर जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर अनयंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराई बाइक, दोनों युवक गंभीर घायल

जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर अनयंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराई बाइक, दोनों युवक गंभीर घायल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर- गोराया नेशनल हाईवे पर 2 बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर की तरफ से आ रहे 2 बाइक सवार युवक गोराया नेशनल हाईवे पर ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के पास अनयंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना एक राहगीर ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर SSF की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और घायल अवस्था में दोनों युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया। SSF इंचार्ज के मुताबिक घायलों के पहचान पत्रों के आधार पर घायल युवकों के परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए कह दिया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment