Home क्राईम चाइना डोर का कहर, बाइक सवार व्यक्ति की गला कटने से मौत

चाइना डोर का कहर, बाइक सवार व्यक्ति की गला कटने से मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

तरनतारन : चाइना डोर का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है, जिसने व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। यह मामला तरनतारन का है, जहां मोटरसाइकल सवार युवक के गले में अचानक पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जा रही खूनी चाइना डोर फिर गई। इस दौरान युवक का गला बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक प्रताप सिंह के पिता ने बताया कि हम दोनों अमृतसर से बधाई मांगकर वापस घर लौट रहे थे। जब वे कस्बा चोहला साहिब के सूए के नजदीक पहुंचे तो अचानक चाइना डोर उसके बेटे प्रताप सिंह के गले में फिर गई, और हम नीचे गिर गए। बेटे को देखा तो वह खून से लथपथ था। बड़ी मुश्किल से अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज दौरान बेटे की मौत हो गई। घटना के बारे में थाना चोहला साहिब की पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि प्रताप सिंह के 3 बच्चे हैं। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों ने खुलेआम हो रहे चाइना डोर के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाने के साथ-साथ इसका कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले को लेकर एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने कहा-चाइना डोर की बिक्री, इस्तेमाल और स्टॉक करने वालों के खिलाफ पहले भी कानूनी कार्रवाई की जाती रही है और आगे भी ऐसे ही की जाएगी। आगे जनता से अपील करते हुए अधिकारी बोले कि अगर चाइना डोर की बिक्री कही पर होने की सूचना मिलती है तो प्रशासन को जरूर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

बड़ा सवाल यह है कि चाइना डोर पर प्रतिबन्ध होने पर भी यह बिक कैसे रही है, यह प्रशासन पर सीधा सवालियां निशान है। ढीली कारगुजारी के कारण आम जनता मर रही है। दूसरे ओर यह डोर बच्चों की मनपसन्द है, ऐसे में अपने बच्चों को भी जागरूक करना चाहिए ताकि घातक चाइना डोर का आंतक मिट सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment